ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news students met the co and demanded necessary action in protest against fake certificates and vulgar remarks on the students

Sonbhadra News: फर्जी प्रमाण पत्र और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में छात्रों ने सौंपा ज्ञापन, सीओ से मुलाकात कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की.

रॉबर्ट्सगंज स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र (महिंद्रा स्किल सेंटर) में छात्रों के साथ कथित अनियमितताओं, फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में छात्रों ने ज्ञापन सौंपा है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा से मुलाकात कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

sonbhadra

6:54 PM, Sep 29, 2025

Share:

Sonbhadra News: फर्जी प्रमाण पत्र और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में छात्रों ने सौंपा ज्ञापन, सीओ से मुलाकात कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की.
logo

सीओ सदर रणधीर मिश्रा को ज्ञापन सौंपते पीड़ित छात्र और अभाविप कार्यकर्ता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने रॉबर्ट्सगंज स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र (महिंद्रा स्किल सेंटर) में छात्रों के साथ कथित अनियमितताओं, फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में छात्रों ने ज्ञापन सौंपा है।

Img

अभाविप कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा से मुलाकात कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने बताया कि संस्थान में संचालित डाटा एंट्री और ब्यूटीशियन कोर्स की अवधि मात्र तीन माह है, लेकिन उन्हें जबरन एक वर्ष में पूरा कराया गया। कोर्स पूरा होने के बाद भी छात्रों को छह महीने तक प्रमाण पत्र के लिए परेशान किया गया।

छात्रा अलका कुमारी ने बताया कोर्स पूरा होने के बाद संस्थान द्वारा सर्टिफिकेट मांगने पर बतमीजी से बात की गईं। सर्टिफिकेट फेक दिया गया छात्रों को प्रोविजनल प्रमाण पत्र दिए गए, जो कि मान्य नहीं हैं। ओरिजिनल सर्टिफिकेट संस्था की तरफ से नहीं दिया गया। संस्था की तरफ से 2 हज़ार रूपये फ़ीस के नाम पर ले लिया गया। पीड़ित छात्रों ने यह भी बताया कि प्रबंधक अभिषेक मिश्रा की पत्नी, जो संस्थान की कर्मचारी नहीं हैं उनके और कुछ अन्य बाहरी व्यक्तियों द्वारा भी विद्यार्थियों को डराया व धमकाया जा रहा है।

Img

प्रान्त कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी ने इस दौरान बताया कि महिंद्रा स्किल सेंटर व्यवसायिक शिक्षा के 3 महीने का कोर्स इंस्टीट्यूट द्वारा 1 साल में कराया गया और जबरन एडवांस में शुल्क तक ले ली गईं। ऐसे 20 से 25 विद्यार्थी हैं जिनके साथ ऐसा हुआ है। ये अकड़ा 50 से 60 हो सकता है। छात्रों द्वारा प्रमाण पत्र की मांग की गई तो संस्था की तरफ से 6 महीने तक परेशान किया गया। प्रमाण पत्र की मूल प्रति न देखकर प्रोविजनल प्रमाण पत्र थमा दिया गया। जो कि पूर्ण तरीके से फर्जी है। एक छात्रा के ऊपर गलत एलिगेशन लगाया गया और अभद्रता की गई। संस्थान के शाखा प्रबंधक अभिषेक मिश्रा की पत्नी जो की संस्थान की कर्मचारी तक नहीं है उनके द्वारा बीच में आकर के बातचीत करना और छात्रों के साथ अभद्रता की जाती है।

Img

संस्था पूर्व से फर्जी है ऐसा आप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य अनमोल लग रहे हैं। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र केंद्र की योजना है इसमें कोई भी फ़ीस या शुल्क नहीं लगता। अभाविप कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी सदर श्री रणधीर मिश्रा से मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी और उचित कार्रवाई की मांग की और मांग की ऐसे जो भी फर्जी संस्था चल रहे हैं उनको बंद करने का कष्ट करे। साथी विद्यार्थियों के साथ जो अनुचित हुआ है उसको सही करके विद्यार्थियों के भविष्य को सुनियोजित कराने का कार्य करें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.