Sonbhadra News: बारहवीं में भी डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम.
विज्ञान वर्ग में तेजश तिवारी और सुभार्थी विश्वास ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वाणिज्य वर्ग में आवेश रजा ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पेंटिंग विषय में सात विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
sonbhadra
8:16 PM, May 13, 2026
Share:


सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर के मेधावी छात्र-छात्राएं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बारहवीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के विज्ञान वर्ग के छात्र तेजश तिवारी एवं सुभार्थी विश्वास ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। तेजश तिवारी ने केमेस्ट्री में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा उन्होंने पेंटिंग में 99, गणित में 98, कंप्यूटर में 93 एवं भौतिकी में 92 अंक प्राप्त किए। वहीं सुभार्थी विश्वास ने पेंटिंग में 100, केमेस्ट्री में 98, बायोलॉजी में 97, कंप्यूटर साइंस में 96 तथा अंग्रेजी में 91 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में शदाब नैय्यर खान ने 91.6 प्रतिशत तथा विनायक प्रताप सिंह ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य वर्ग में आवेश रजा ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कीर्तिका द्विवेदी ने 89.2 प्रतिशत और शिवम कुमार ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, पेंटिंग विषय में सात विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे शिक्षकों और अभिभावकों में भी खुशी की लहर है। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी है। विद्यालय के शिक्षकों डॉ. आर.के. झा, विजय तिवारी, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय सिंह, एसपी तिवारी समेत अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी।
