ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news students of sonbhadra will get free competitive exam preparation under mukhyamantri abhyudaya yojana

Sonbhadra News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से सोनभद्र के विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी.

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सोनभद्र में विद्यार्थियों को यूपीएससी, पीसीएस, नीट, जेईई समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जा रही है। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन, लोढ़ी-राबर्ट्सगंज में संचालित केंद्र में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।

sonbhadra

8:35 PM, Aug 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से सोनभद्र के विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी.
logo

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग केंद्र में विद्यार्थियों से संवाद करते समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सोनभद्र में विद्यार्थियों को यूपीएससी, पीसीएस, नीट, जेईई सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन, लोढ़ी-राबर्ट्सगंज में संचालित कोचिंग केंद्र का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Img

समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि समाज के पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कई विद्यार्थी महंगी कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर पाते हैं। ऐसे विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग की ओर से निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति कर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्र में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप पाठ्यक्रम के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ उचित मार्गदर्शन और मोटिवेशन भी दिया जाएगा। सीडीओ समेत प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर केंद्र पहुंचकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।

Img

जिलाधिकारी ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को उनके ही क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर न जाना पड़े। आने वाले समय में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे केंद्र विकसित करने की योजना है। छात्रा रश्मि मौर्या ने बताया कि वह स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं और भविष्य में जज बनना चाहती हैं।

Img

उन्होंने कहा कि निशुल्क कोचिंग उनके लक्ष्य को हासिल करने में मददगार साबित होगी। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। छात्रा आराध्या पांडेय ने कहा कि योजना के तहत स्थानीय विद्यार्थियों को अपने जिले में ही ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिल रहा है। वहीं छात्रा सुहानी मिश्रा ने बताया कि वह पिछले वर्ष से कोचिंग में तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए नियमित कक्षाओं में उपस्थित होना, अनुशासन और लगातार अभ्यास बेहद जरूरी है। उनका लक्ष्य यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करना है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.