मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news students protest demanding resignation of dharmendra pradhan march taken out on foot till hydel ground

Sonbhadra News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, हाइडिल मैदान तक निकाला पैदल मार्च.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को छात्रों ने सुप्रिया सिंह राजपूत के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्वर्ण जयंती चौक से हाइडिल मैदान तक पैदल मार्च निकाला।

sonbhadra

7:01 PM, Jul 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, हाइडिल मैदान तक निकाला पैदल मार्च.
logo

छात्रों ने जिला प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की बात कही।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को छात्रों ने सुप्रिया सिंह राजपूत के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों के भविष्य की सुरक्षा और जवाबदेही की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद स्वर्ण जयंती चौक से हाइडिल मैदान तक पैदल मार्च निकालकर अपनी मांगों को बुलंद किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुप्रिया सिंह राजपूत ने कहा कि देश के छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था से लाखों छात्र प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता एवं अर्पिता सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि छात्र अपने अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रहे हैं और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार छात्रों की आवाज को अनसुना करती रही तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने सरकार से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष ढंग से कराने और छात्रों के हितों की रक्षा को लेकर जोरदार नारेबाजी की। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी स्वर्ण जयंती चौक से हाइडिल मैदान तक पहुंचे और जिला प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की बात कही। प्रदर्शन में संदीप गुप्ता, सोनाक्षी श्रीवास्तव, सच्ची गुप्ता, खुशी, अनुष्का सोनकर, प्राची, प्रियांशु अग्रवाल, आदित्य सिंह, तनिष्क मौर्य, विवेक सिंह, सुजीत गुप्ता, रवि मद्धेशिया, शिवांशु गोस्वामी, रोहित जाटव, आशीष कुमार, दिव्यांशी सिंह, आकाश कुमार, प्रियांशु गुप्ता, युवराज गिरी, निमेष गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन छात्रों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.