मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sub inspector recruitment examination started under tight security 2400 candidates appeared at six centres

Sonbhadra News: कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, छह केंद्रों पर 2400 अभ्यर्थी शामिल.

सोनभद्र में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा जिले के छह केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली में 2400 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर आई स्कैनिंग और बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया गया।

sonbhadra

10:37 AM, Mar 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, छह केंद्रों पर 2400 अभ्यर्थी शामिल.
logo

परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जिले में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। यह परीक्षा शनिवार और रविवार को दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसके लिए जिले में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की आई स्कैनिंग और बायोमीट्रिक सत्यापन कराया गया, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरे जिले को दो जोन और छह सेक्टर में विभाजित किया है। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस कार्यालय परिसर में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से सभी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में कुल 240 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। वहीं, एलआईयू की टीम सादे वर्दी में परीक्षा पर पैनी नजर बनाए हुए है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है। परीक्षार्थियों को 120 मिनट में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल करने होंगे और प्रत्येक सही उत्तर पर 2.5 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में व्हाइटनर, रेजर और ब्लेड के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। पहली पाली में छह केंद्रों पर कुल 2400 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में 240, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में 240, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 240, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में 480, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 720 तथा चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर में 480 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.