मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news subsidy worth 1500 crore released to 1 86 crore ujjwala families on holi beneficiaries watched live telecast

Sonbhadra News: होली पर 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को ₹1500 करोड़ की सब्सिडी जारी, लाभार्थियों ने देखा सजीव प्रसारण.

होली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। लोकभवन, लखनऊ से हुए सजीव प्रसारण के दौरान प्रदेश के 1.86 करोड़ लाभार्थी परिवारों के खातों में करीब ₹1500 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की गई। जनपद सोनभद्र में भी कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

sonbhadra

6:33 PM, Feb 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: होली पर 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को ₹1500 करोड़ की सब्सिडी जारी, लाभार्थियों ने देखा सजीव प्रसारण.
logo

कलेक्ट्रेट परिसर में जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को सांकेतिक चेक किया वितरित।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। लोकभवन, लखनऊ से इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को लगभग 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई। जनपद सोनभद्र के कलेक्ट्रेट परिसर में भी बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों को यह कार्यक्रम सीधा दिखाया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनुकूट, नगर पंचायत अध्यक्ष पिपरी और जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह ने लाभार्थियों को सांकेतिक चेक वितरित किए। इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चौबे ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना तथा उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करना है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी वितरित करने के कार्य की सराहना की। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं, जिससे मातृ शक्ति का विकास हो रहा है। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने अतिथियों और लाभार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी की मंशा है कि समाज के अति पिछड़े व्यक्तियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए और उनका सतत विकास हो। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सब्सिडी से घरेलू बजट पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम होगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाना, उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा करना और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। शासन द्वारा समय-समय पर संचालित इस प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.