मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news success for bijapur police wanted accused arrested

Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस को सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार.

बीजपुर थाना पुलिस ने अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिरसोती क्षेत्र से कन्हैया (35) को गिरफ्तार किया, जो मु0अ0सं0-32/26 धारा 105 बीएनएस से संबंधित था। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद किया गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

sonbhadra

1:36 PM, Mar 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस को सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार.
logo

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम NTPC दक्षिणी गेट के आगे सिरसोती तिराहे के पास मौजूद थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित अभियुक्त ग्राम सिरसोती के बरन नदी जाने वाले मार्ग की ओर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके से अभियुक्त कन्हैया पुत्र केवल राम (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम कुसमहा थाना म्योरपुर, हाल पता ग्राम सिरसोती टोला महुआवारी थाना बीजपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मु.अ.सं.-32/26 धारा 105 बीएनएस से संबंधित वांछित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई दिनांक 25 मार्च 2026 को शाम करीब 7:20 बजे की गई। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव, हेड कांस्टेबल भानुप्रताप सिंह यादव एवं कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.