मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news successful organization of national fire service week at ntpc singrauli by cisf fire branch

Sonbhadra News: सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का सफल आयोजन.

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने एनटीपीसी सिंगरौली में सप्ताह भर का अभियान चलाया। मॉक ड्रिल, प्रशिक्षण सत्र और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। अस्पताल और विद्यालयों में भी अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुए। समापन समारोह में अधिकारियों व कर्मचारियों की रही भागीदारी। विजेताओं को सम्मानित कर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

sonbhadra

7:51 PM, Apr 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का सफल आयोजन.
logo

कार्यक्रम का उद्देश्य आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजेंद्र गुप्ता, शक्तिनगर।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्निशमन शाखा द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का व्यापक एवं सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा जागरूक समाज – आग की रोकथाम हेतु सामूहिक प्रयास” रही, जिसके तहत पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की गईं। सप्ताह भर चले इस अभियान के दौरान प्रशिक्षण सत्र, अग्नि सुरक्षा प्रदर्शन, मॉक ड्रिल, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनटीपीसी के प्रशासनिक भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, त्वरित प्रतिक्रिया, अग्निशामक उपकरणों के उपयोग तथा आपातकालीन स्थिति में बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में सिंगरौली (शक्तिनगर) स्थित संजीवनी अस्पताल में भी सीआईएसएफ की अग्निशमन टीम द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां अस्पताल स्टाफ को संभावित अग्नि जोखिमों की पहचान, उनके नियंत्रण, अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग तथा आपातकालीन निकासी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का समापन 20 अप्रैल 2026 को कर्मचारी विकास केंद्र (ईडीसी) में भव्य समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) सी.एच. किशोर कुमार उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वनिता समाज की अध्यक्षा प्रज्ञा नायक ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह में महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) रश्मिरंजन मोहंती, सहायक कमांडेंट (अग्नि) सीआईएसएफ तरुण दत्ता, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सिद्धार्थ मण्डल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन, विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ एवं यूनियन प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समापन समारोह के दौरान सीआईएसएफ के जवानों द्वारा अग्नि सुरक्षा पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सुरक्षा संदेश को सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाया। इसके साथ ही सप्ताह भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि अग्नि सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। समय पर सतर्कता, उचित प्रशिक्षण और सामूहिक प्रयासों से बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। वहीं सहायक कमांडेंट (अग्नि) तरुण दत्ता ने कहा कि अग्नि सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। यह सप्ताह न केवल जागरूकता के स्तर पर सफल रहा, बल्कि कर्मचारियों, उनके परिवारों और समाज के विभिन्न वर्गों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और सतर्कता की भावना को भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.