मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sudden death of an old man who was plowing the field with a plow and bull created chaos in the family

Sonbhadra News: हल-बैल से खेत की जुताई कर रहे बुजुर्ग की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम.

चोपन के जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गवां गांव में खेत की जुताई कर रहे 62 वर्षीय लक्ष्यण पुत्र फौजदार अचानक खेत में गिर पड़े। परिजन उन्हें उपचार के लिए चोपन ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को वापस घर लाया गया। घटना से परिवार में मातम पसरा है।

sonbhadra

7:06 PM, Jul 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: हल-बैल से खेत की जुताई कर रहे बुजुर्ग की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

खेत की जुताई के दौरान बुजुर्ग किसान की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गवां गांव में खेत की जुताई के दौरान एक बुजुर्ग किसान की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय लक्ष्यण पुत्र फौजदार मंगलवार को हल-बैल से अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह खेत में ही गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाने लगे। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को वापस घर ले आए। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.