ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news suspicious death of a detained prisoner in the district jail family members demand investigation

Sonbhadra News: जिला जेल में बंद निरुद्ध कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने की जांच मांग.

सोनभद्र जिला जेल में बंद एक कैदी की गुरुवार सुबह मौत हो गई। जेल कर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कैदी एनडीपीएस एक्ट में 5 जनवरी 2026 से जेल में था और एचआईवी पॉजिटिव बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है।

sonbhadra

3:56 PM, Feb 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: जिला जेल में बंद निरुद्ध कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने की जांच मांग.
logo

राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा था जेल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

एनडीपीएस एक्ट के मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बीते 5 जनवरी से जेल में बंद कैदी राधे श्याम (पुत्र ओमप्रकाश) की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे की है। कैदी की तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल ले गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, राधे श्याम एचआईवी पॉजिटिव था और अक्सर बीमार रहता था। परिजनों ने राधे श्याम की जेल में हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही उनसे मुलाकात हुई थी और वह स्वस्थ थे उनके शरीर पर कही खरोच भी नहीं था, अगर दिक्क़त होती तो राधे श्याम ज़रूर बताता। परिजनों का आरोप है कि रात में राधे श्याम को मार दिया गया और दिखावे के लिए इलाज के नाम पर अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि राधे श्याम के नाक और मुंह से खून निकला हुआ था। उन्हें सुबह 7 बजे मौत की सूचना दी गई। जेल में बंद एक अन्य कैदी ने कथित तौर पर बताया था कि जेलर द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर राधे श्याम की मृत्यु हुई है।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया उनको अस्पताल कर्मचारियों ने जानकारी दी कि राधे श्याम को रात में ही लाया गया था और उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। परिजनों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.