मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news suspicious death of couple in in laws house husband found hanging wife dead on the cot

Sonbhadra News: ससुराल में दंपती की संदिग्ध मौत, पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी चारपाई पर मृत.

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गुरौटी गांव निवासी 30 वर्षीय विकास और उसकी 27 वर्षीय पत्नी आरती के रूप में हुई है।

sonbhadra

6:15 PM, Jun 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: ससुराल में दंपती की संदिग्ध मौत, पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी चारपाई पर मृत.
logo

रायपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले दंपती के मामले की जांच करती पुलिस और मौके पर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, रायपुर।

रायपुर थाना क्षेत्र में एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गुरौटी गांव निवासी 30 वर्षीय विकास और उसकी 27 वर्षीय पत्नी आरती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विकास अपनी पत्नी और लगभग चार वर्षीय बेटे के साथ मंगलवार को रायपुर स्थित ससुराल आया था। बुधवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं घर पहुंचीं और आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर देखा कि विकास का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी आरती चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला का एक पैर चारपाई के नीचे लटका था तथा उसके मुंह और नाक से सफेद झाग निकल रहा था। घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीणों के बीच घटना से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद होने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। दंपती का लगभग चार वर्षीय बेटा भी घर में मौजूद मिला, लेकिन उसकी कम उम्र के कारण वह घटना के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.