ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news suspicious death of real estate businessman in ghorawal suspicion of murder

Sonbhadra News: घोरावल में रियल एस्टेट कारोबारी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका.

घोरावल नगर के वार्ड नंबर चार में 62 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी ओमप्रकाश भारद्वाज का शव मकान में बिस्तर पर मिला। गले पर दबाव के निशान, रस्सी के टुकड़े और अन्य संदिग्ध साक्ष्य मिलने से हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

sonbhadra

4:45 PM, Oct 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: घोरावल में रियल एस्टेट कारोबारी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका.
logo

कारोबारी की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच तेज की है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के घोरावल नगर स्थित वार्ड नंबर चार में शनिवार सुबह 62 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी ओमप्रकाश भारद्वाज का शव उनके मकान में बिस्तर पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कारोबारी के गले पर दबाव के निशान और घटनास्थल से मिले संदिग्ध साक्ष्यों के आधार पर परिजनों ने गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। ओमप्रकाश भारद्वाज पुत्र राम निहोर मूल रूप से वाराणसी जनपद के कपसेठी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वह पहले मुंबई में फ्लैट निर्माण और बिक्री का कारोबार करते थे। करीब छह वर्षों से वह घोरावल में रियल एस्टेट का व्यवसाय कर रहे थे। घोरावल के विभिन्न मार्गों पर उनकी जमीनें बताई जाती हैं। वाराणसी और मुंबई में भी उनके मकान होने की जानकारी सामने आई है। उनकी पत्नी और बेटी मुंबई में रहती हैं। जिस मकान में उनका शव मिला, उसी परिसर में सोनांचल पब्लिक स्कूल भी संचालित होता है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम कारोबारी के दोनों बेटे विकास और आकाश घोरावल से करीब छह किलोमीटर दूर धुरकरी गांव स्थित हनुमान मंदिर गए थे। इस मंदिर का निर्माण भी ओमप्रकाश भारद्वाज द्वारा कराया गया था। वहां बाटी-चोखा बनाया गया था। रात में दोनों बेटे पिता के लिए भोजन लेकर घर पहुंचे तो मोबाइल पर बातचीत के दौरान ओमप्रकाश ने बताया कि कुछ कारोबारी मित्र आए हुए हैं और घर में जगह कम है। उन्होंने दोनों बेटों से मंदिर में ही सोने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों वापस मंदिर चले गए। शनिवार सुबह दोनों बेटे घर लौटे और मोबाइल फोन के जरिए पिता से दरवाजा खोलने के लिए कहा। काफी देर तक फोन नहीं उठने पर दोनों पीछे की ओर से मकान में दाखिल हुए। अंदर बिस्तर पर पिता का शव देखकर उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। परिजनों के अनुसार घटनास्थल पर खून लगा कपड़ा और रस्सी के टुकड़े मिले हैं। कारोबारी के गले पर भी दबाव के निशान बताए गए हैं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि रात के दौरान विद्यालय का सीसीटीवी कैमरा और बिजली कनेक्शन बंद कर दिया गया था। इसके अलावा मृतक के मोबाइल से कॉल डिटेल डिलीट किए जाने की बात भी सामने आई है। इन परिस्थितियों के चलते परिजनों ने घटना को सामान्य मौत न मानते हुए हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी उदय नारायण कुशवाहा और फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक के बेटे विकास ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कस्बा चौकी प्रभारी उदय नारायण कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही कारोबारी की मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.