Sonbhadra News: चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न.
चोपन नगर पंचायत में राजन जायसवाल, घनश्याम चौधरी व राजेश अग्रहरी ने शपथ ली। समारोह में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ मुख्य अतिथि रहे। एसडीएम प्रदीप यादव ने शपथ दिलाई। जनप्रतिनिधियों से ईमानदारी और विकास के प्रति समर्पण का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
sonbhadra
5:34 PM, May 4, 2026
Share:


तीन सभासदों ने ली शपथ, विकास कार्यों को गति देने का संकल्प
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद के चोपन नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजन जायसवाल, घनश्याम चौधरी एवं राजेश अग्रहरी ने सभासद पद की शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ रहे। उन्होंने नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें और विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। शपथ ग्रहण की औपचारिकता उपजिलाधिकारी (कलेक्ट्रेट) प्रदीप यादव द्वारा संपन्न कराई गई। उन्होंने नव-नामित सभासदों को ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि पार्टी द्वारा मनोनीत सभासद संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे मिलकर विकास कार्यों को गति दें और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने सभी सभासदों का स्वागत करते हुए कहा कि चोपन नगर पंचायत विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और नए सदस्यों के जुड़ने से कार्यों में और गति आएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू करना ही प्राथमिक लक्ष्य है। कार्यक्रम का संचालन सभासद दिव्य विकास सिंह ने किया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी अखिलेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड़, दिनेश गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, अशोक सिंघल, लिपिक अंकित पांडेय, धर्मेंद्र जायसवाल, ओमप्रकाश, मनीष तिवारी, रामकुमार सोनी, अरुण कुमार, हिमांशु प्रियदर्शी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
