मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news swing became a death trap while playing painful death of 8 year old innocent

Sonbhadra News: खेल-खेल में झूला बना मौत का फंदा, 8 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत.

बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां खेल-खेल में झूला झूल रही एक 8 वर्षीय मासूम बालिका की फांसी लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

sonbhadra

8:25 PM, Feb 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: खेल-खेल में झूला बना मौत का फंदा, 8 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत.
logo

परिजनों के लौटने पर सामने आया दर्दनाक मंजर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां घर में झूला झूल रही 8 वर्षीय बच्ची की फांसी लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जरहा गांव निवासी समशेर की आठ वर्षीय बेटी आसिया घर पर अकेली खेल रही थी। परिवार के अन्य सदस्य पास ही रहने वाले मुस्ताक के घर एक विदाई कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान आसिया ने घर की छत में लगी बल्ली के सहारे साड़ी और दुपट्टे से एक झूला बनाया। झूला झूलते समय अचानक वह गोल घूमने लगा, जिससे दुपट्टा आसिया के गले में कसता चला गया। बच्ची खुद को छुड़ा नहीं पाई और दम घुटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विदाई कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने आसिया को झूले में फंसा देखा। परिजनों की चीख निकल गई। आनन-फानन में बच्ची को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आसिया राजो के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार और स्कूल के साथी सदमे में हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.