Sonbhadra News: हर्षोल्लास के साथ निकली भव्य शिव बारात, झूमते नजर आये श्रद्धालु.
ओबरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल सेवा समिति ने भव्य शिव बारात निकाली। यह आयोजन विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बारात का शुभारंभ प्नगर के पुराने थाना परिसर से "हर हर महादेव" के जयघोष के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बारात में आकर्षक धार्मिक झांकियों ने विशेष ध्यान आकर्षित किया।
sonbhadra
5:48 PM, Feb 15, 2026
Share:


ओबरा नगर की सांस्कृतिक एकता, धार्मिक आस्था और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक रहा महाशिवरात्रि का यह आयोजन।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र। ओबरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल सेवा समिति ने भव्य शिव बारात निकाली। यह आयोजन विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बारात का शुभारंभ नगर के पुराने थाना परिसर से "हर हर महादेव" के जयघोष के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शिव बारात हनुमान मंदिर, दादा उन, डिग्री कॉलेज मार्ग, गीता मंदिर और सुदामा पाठक हनुमान मंदिर होते हुए राम मंदिर प्रांगण पहुँची। पूरे मार्ग में डीजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शिव भजनों और जयकारों से नगर का प्रत्येक कोना शिवमय दिखाई दिया। बारात में आकर्षक धार्मिक झांकियों ने विशेष ध्यान आकर्षित किया। इन झांकियों के माध्यम से भगवान शिव, माता पार्वती तथा विभिन्न पौराणिक प्रसंगों का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को खूब पसंद आया। इस शिव बारात में लगभग 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की, जिसमें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भक्तजनों द्वारा जलपान, शर्बत एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिससे बारातियों का स्वागत किया गया। आयोजन में समिति के सभी सदस्य सक्रिय रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती, प्रमती रमेश सिंह, प्रदीप अग्रहरि, सूर्य नारायण अग्रहरि, संजय पासवान, महेश जायसवाल अधिवक्ता सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राम मंदिर प्रांगण में शिव-पार्वती विवाह का आयोजन वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इसके उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महाशिवरात्रि का यह आयोजन ओबरा नगर की सांस्कृतिक एकता, धार्मिक आस्था और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक रहा।
विज्ञापन
