ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news talent reached from cluster to block 100 brilliant students took the exam in bhabhani

Sonbhadra News: संकुल से ब्लॉक तक पहुंची प्रतिभा, बभनी में 100 मेधावी विद्यार्थियों ने दी परीक्षा.

बभनी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय मेधावी प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 25 संकुलों से चयनित 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कक्षा 3, 5, 6 और 8 के विद्यार्थियों से भाषा, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामाजिक विषयों से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। परीक्षा के बाद प्रत्येक कक्षा के टॉप तीन विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने पुरस्कृत किया गया।

sonbhadra

3:34 PM, Sep 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: संकुल से ब्लॉक तक पहुंची प्रतिभा, बभनी में 100 मेधावी विद्यार्थियों ने दी परीक्षा.
logo

बभनी में मेधावी प्रतियोगिता परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लाक के ब्लाक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए ब्लाक स्तरीय मेधावी प्रतियोगिता हुई। इसमें संकुल स्तर की प्रतियोगिता से चुने गए 100 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी बभनी सुनील कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में हुई। बभनी ब्लाक के 25 संकुल से 100 छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 3, 5, 6 और 8 के विद्यार्थी शामिल हुए। मेधावी प्रतियोगिता में भाषा, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामाजिक विषय से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। कक्षा 3 और 5 के लिए 40 प्रश्न थे, जबकि कक्षा 6 और 8 की प्रतियोगिता में 50 प्रश्न शामिल थे।इस परीक्षा में शिक्षक मनोज कुमार, भगवानदास, चेतन कुमार सिंह, विकास कुमार, अखिलेश मौर्या और राकेश कुमार यादव ने कक्ष निरीक्षक के तौर पर काम किया। एआरपी भानु प्रताप सिंह, अमित कुमार और चंद्रशेखर सिंह ने परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर प्रतियोगिता का जायजा लिया। इसके बाद परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।कक्षा 3 में अंशिका गुप्ता पहले, दीप मंगल सिंह दूसरे और कुमारी सोया तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 5 में पल्लवी पहले, निखिल कुमार दूसरे और अभय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा 6 में आयुष कुमार पहले, सुनैना दूसरे और कुमारी दिव्याशी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, कक्षा 8 में कुमारी अर्चना पहले, आलोक कुमार दूसरे और रंजीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के बाद हर कक्षा से टॉप तीन स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में एक बड़ी जीत है। विद्यालय स्तर से ब्लाक स्तर तक पहुंचना आपकी मेहनत और आगे बढ़ने के जज्बे का प्रमाण है। इस दौरान शिव कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंह, द्वारिका गुप्ता, अनिल कुमार, अरविंद सिंह, पप्पू, अनुजा सिंह, कमलेश कुमार और ममता सहित कई लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.