मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tanker fell into a ditch in markundi valley driver died during treatment questions raised on security arrangements

Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी में टैंकर खाई में गिरा, चालक की इलाज़ के दौरान मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल.

चोपन क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक सुमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

12:17 PM, Apr 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी में टैंकर खाई में गिरा, चालक की इलाज़ के दौरान मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल.
logo

मृतक की पहचान चालक सुमन सिंह पुत्र शंकर सिंह, निवासी गिरिडीह, झारखंड के रूप मे हुई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत खतरनाक मानी जाने वाली मारकुंडी घाटी में शनिवार शाम करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलकतरा (डामर) से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान सुमन सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी गिरिडीह (झारखंड) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चालक बेगूसराय से टैंकर में अलकतरा लादकर ओबरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन मारकुंडी घाटी के तीखे मोड़ों और ढलान वाले हिस्से में पहुंचा, चालक संतुलन खो बैठा और टैंकर सीधे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए खाई में उतरकर चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गुरमा चौकी प्रभारी अतुल कुमार पटेल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दे कि हादसे के बाद टैंकर से अलकतरा बहने लगा, जिससे घाटी क्षेत्र में सड़क पर फिसलन और प्रदूषण का खतरा बढ़ गया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार का रिसाव न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि अन्य वाहनों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीखे मोड़ और ढलान के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ा, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। मारकुंडी घाटी पहले से ही दुर्घटना-प्रवण क्षेत्र मानी जाती है। यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने घाटी में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने और भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्त नियंत्रण लगाने की मांग की है। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और संवेदनशील मार्गों पर यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन के सामने गंभीर सवाल खड़े कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.