Sonbhadra News: आरंगपानी में नल जल योजना ठप, पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन.
आरंगपानी ग्राम पंचायत में नल जल योजना के बावजूद पानी सप्लाई न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ जलस्तर नीचे जाने से हालात और गंभीर हो गए हैं। समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर जिलाधिकारी सोनभद्र को प्रार्थना पत्र भेजा और जल्द पानी सप्लाई शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
sonbhadra
2:02 PM, May 9, 2026
Share:


प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी में नल जल योजना के तहत पानी की सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, जिससे ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी सोनभद्र के नाम शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर जल्द पानी सप्लाई बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नल जल योजना चलाई जा रही है, लेकिन आरंगपानी में यह योजना केवल कागजों तक सीमित होकर रह गई है।
विज्ञापन
पानी संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने डीएम को भेजा मांग पत्र।
कई दिनों से नियमित पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों को दूर-दराज के हैंडपंपों और कुओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गर्मी के कारण जलस्तर नीचे चले जाने से हैंडपंप भी पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजू कुमार गुप्त, राम लखन प्रजापति, सरोज देवी, रणजीत सिंह, उदयभान सिंह, सुशीला देवी, सुरेश कुमार, राम प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, हीरा सिंह खरवार, दयाशंकर गोड़, रामाऔतार खरवार, संजय कुमार, भूरेश्वर और किरामती सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नल जल योजना के तहत नियमित पानी सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
