Sonbhadra News: विशेष कैंप में 60 लाख रुपये का टैक्स जमा, 65 वाहन स्वामियों को मिली पेनाल्टी में छूट.
सोनभद्र में परिवहन विभाग के विशेष कैंप में 65 वाहन स्वामियों ने 60 लाख रुपये का बकाया टैक्स जमा किया। वाहन स्वामियों को पेनाल्टी में छूट का लाभ दिया गया। जिले में अब भी करीब 11,500 वाहन स्वामियों पर 88.40 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है।
sonbhadra
6:37 PM, Oct 31, 2026
Share:


परिवहन विभाग के विशेष कैंप में वाहन स्वामियों ने बकाया टैक्स जमा कर पेनाल्टी में छूट का लाभ उठाया, अधिकारियों ने की कार्रवाई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अनुज जायसवाल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से शनिवार को कार्यालय परिसर में बकाया वाहन टैक्स की वसूली के लिए विशेष कैंप लगाया गया। इसमें 65 वाहन स्वामियों ने करीब 60 लाख रुपये का बकाया टैक्स जमा कर पेनाल्टी में छूट का लाभ उठाया। कैंप में कई वाहन स्वामियों ने डिजिटल भुगतान भी किया। एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अभी भी करीब 11,500 वाहन स्वामियों पर 88 करोड़ 40 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। विभाग की ओर से बकायेदारों को नोटिस जारी करने के साथ आरसी भी भेजी जा चुकी है। बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने वाहन स्वामियों से जल्द बकाया टैक्स जमा करने की अपील की। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन सुधा सिंह सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।


