ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tax of rs 89 crore is outstanding on 11 567 vehicle owners 70 percent rebate in penalty will be given

Sonbhadra News: 11,567 वाहन स्वामियों पर 89 करोड़ का टैक्स बकाया, पेनाल्टी में मिलेगी 70 प्रतिशत छूट.

सोनभद्र में 11,567 वाहन स्वामियों पर करीब 89 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। बकायेदारों को राहत देने के लिए 31 अक्टूबर को परिवहन विभाग कार्यालय में विशेष कैंप लगेगा, जिसमें पेनाल्टी पर 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने वाहन स्वामियों से कैंप में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।

sonbhadra

6:35 PM, Oct 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: 11,567 वाहन स्वामियों पर 89 करोड़ का टैक्स बकाया, पेनाल्टी में मिलेगी 70 प्रतिशत छूट.
logo

बकाया वाहन टैक्स की वसूली और पेनाल्टी में छूट को लेकर जानकारी देते एआरटीओ कौशल कुमार सिंह।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जिले में परिवहन विभाग का 11,567 वाहन स्वामियों पर करीब 89 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। बकाया वसूली के लिए विभाग की ओर से नोटिस और आरसी जारी किए जाने के बावजूद कई वाहन स्वामी टैक्स जमा करने में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे वाहन स्वामियों को राहत देने के लिए परिवहन विभाग की ओर से 31 अक्टूबर को कार्यालय परिसर में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें बकाया टैक्स की पेनाल्टी पर 70 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। एआरटीओ सोनभद्र कौशल कुमार सिंह ने बताया कि जिले के जिन वाहन स्वामियों का टैक्स बकाया है, उनके लिए यह विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप में वाहन स्वामियों को टैक्स के साथ लगने वाली पेनाल्टी में विभाग की ओर से 70 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अलावा टैक्स और पेनाल्टी जमा करने की प्रक्रिया में भी आवश्यक सहूलियत उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने समस्त वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे 31 अक्टूबर को परिवहन विभाग कार्यालय पहुंचकर इस विशेष कैंप का लाभ उठाएं और अपने बकाया टैक्स का निस्तारण कराएं। एआरटीओ ने चेतावनी दी कि नोटिस और आरसी जारी होने के बाद भी बकाया जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कुर्की और नीलामी की कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में वाहन स्वामियों के पास बकाया टैक्स का निस्तारण कर पेनाल्टी में छूट पाने का अवसर है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.