मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news teachers parents association formed in railway employees inter college chopan shyam sundar mishra became the president

Sonbhadra News: रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन में शिक्षक अभिभावक संघ का गठन, श्याम सुंदर मिश्र बने अध्यक्ष.

रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन में वर्ष 2026-27 के लिए पीटीए का गठन किया गया। श्याम सुंदर मिश्र अध्यक्ष, धर्मशिला देवी मंत्री बनीं। मोहम्मद जावेद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। विद्यालय में नामांकन वृद्धि और विकास पर चर्चा हुई। प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

sonbhadra

12:38 PM, Apr 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन में शिक्षक अभिभावक संघ का गठन, श्याम सुंदर मिश्र बने अध्यक्ष.
logo

प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, विद्यालय में नामांकन वृद्धि और विकास पर हुई चर्चा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन में शनिवार को शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भाग लिया और विद्यालय के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से श्याम सुंदर मिश्र को शिक्षक अभिभावक संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, धर्मशिला देवी को मंत्री तथा मोहम्मद जावेद को कोषाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार सहित अन्य अभिभावक भी मौजूद रहे। बैठक में विद्यालय में नामांकन बढ़ाने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, अनुशासन बनाए रखने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया। अभिभावकों एवं नवगठित पदाधिकारियों ने आगामी सत्र में सक्रिय भूमिका निभाने और विद्यालय के सतत विकास में हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षक अभिभावक संघ विद्यालय और अभिभावकों के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य करता है। इसके माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सकता है तथा छात्रों के भविष्य को सशक्त दिशा दी जा सकती है। उन्होंने नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। बैठक में आशीष साहनी, राकेश कुमार, विनोद कुमार, मृत्युंजय, वंदनी देवी, रजनी सिंह, राधेश्याम तिवारी, रजनीश तिवारी, देवेंद्र प्रसाद, बिंदिया तिवारी सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.