ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news teachers shikshamitras and instructors who did excellent work honored on teachers day

Sonbhadra News: शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक सम्मानित.

बभनी के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आरिफ अहमद और अफजल अहमद ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माता होते हैं।

sonbhadra

6:25 PM, Sep 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक सम्मानित.
logo

शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित करते अतिथि और शिक्षक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) बभनी पर शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार को ब्लाक संसाधन केंद्र बभनी पर शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक अध्यक्ष आरिफ अहमद व शिक्षामित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिक्षकों ने डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिन्हित शिक्षक शिक्षामित्रो और अनुदेशकों को सम्मानित किया गया।प्राथमिक विद्यालय बभनी द्वितीय की ममता देवी, प्राथमिक विद्यालय ,अहिरान टोला के आनंद कुमार सिंह, शिक्षामित्रों में सलमा प्राथमिक विद्यालय महुआरी टोला और शिव प्रसाद प्राथमिक विद्यालय घघरी , अनुदेशक मीना , रमेश सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।वक्ताओं ने डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला और साथ ही शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज और राष्ट्र के निर्माता होते हैं। इस अवसर शिक्षक कमलेश कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, विजय कुमार,मुकेश त्रिपाठी ,अनिल कुमार सिंह शिक्षक उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.