ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news teenager committed suicide by making a wire noose in his own house created chaos

Sonbhadra News: किशोर ने अपने ही घर में तार का फंदा बनाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम.

शक्तिनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बस स्टैंड काली मंदिर स्थित महात्मा गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल के पास हुई। मृतक की पहचान इम्तियाज अंसारी के पुत्र अरशद अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अरशद ने अपने घर के अंदर सीलिंग में लगी पाइप में तार का फंदा बनाकर यह कदम उठाया।

sonbhadra

6:31 PM, Feb 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: किशोर ने अपने ही घर में तार का फंदा बनाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम.
logo

कक्षा 9 में पढ़ने वाला छात्र अरशद पिता के साथ अकेले रहता था।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

शक्तिनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बस स्टैंड काली मंदिर स्थित महात्मा गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल के पास हुई। मृतक की पहचान इम्तियाज अंसारी के पुत्र अरशद अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अरशद ने अपने घर के अंदर सीलिंग में लगी पाइप में तार का फंदा बनाकर यह कदम उठाया। उसके पिता इम्तियाज अंसारी रात लगभग 10:00 बजे ड्यूटी से घर लौटे। उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर पिता ने खिड़की से झांककर देखा तो अरशद को फंदे से लटका पाया। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और खिड़की तोड़कर दरवाजा खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक तौर पर शव को एनटीपीसी संजीवनी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.