ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tehsildar inspected the ongoing sir work in bijpur area

Sonbhadra News: तहसीलदार ने बीजपुर क्षेत्र में चल रहे एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण.

सोमवार को दोपहर बीजपुर परिक्षेत्र में चल रहे एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। जिसमें बीएलओ से घर-घर जाकर सत्यापन करने फॉर्म भरने की स्थिति की जानकारी ली, उन्होंने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।

sonbhadra

6:53 PM, Nov 25, 2025

Share:

Sonbhadra News: तहसीलदार ने बीजपुर क्षेत्र में चल रहे एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण.
logo

अंजनी गुप्ता ने मतदाता पुनरीक्षण एसआईआर कार्य की प्रगति की जांच की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

मंगलवार को दोपहर बीजपुर परिक्षेत्र में चल रहे एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। जिसमें बीएलओ से घर-घर जाकर सत्यापन करने फॉर्म भरने की स्थिति की जानकारी ली, उन्होंने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और कर्मचारियों को समय पर काम पूरा करने और मतदाताओं की समस्याओं का तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मतदाता पहचान की सुविधा मिले। अंजनी गुप्ता ने मतदाता पुनरीक्षण एसआईआर कार्य की प्रगति की जांच किए और बीएलओ के साथ-साथ पर्यवेक्षको से फॉर्म भरने की प्रक्रिया देखी। उन्होंने बीएलओ को मतदाता सूची से किसी भी पात्र नागरिक का नाम न छूटे यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और हर घर तक पहुंच कर दस्तावेजों की जांच और फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया। उन्होंने बीएलओ और अन्य संबंधित कर्मचारियों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से तहसील कार्यालय भेजने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य समाप्ति पर है। जिसको लेकर अलाउंस कर मतदाताओं से अपील किया जल्द से जल्द अपने बीएलओ से संपर्क करें।इस दौरान कानूनगो गंगा प्रसाद सिंह, लेखपाल संतोष यादव, अनिल गुप्ता, अरुण कन्नौजिया व अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.