मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tempo driver killed four injured in collision with unknown vehicle

Sonbhadra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, चार घायल.

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव के पास रीवा–रांची हाईवे पर हादसा हुआ। टेंपो (UP63T9112) को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। चालक विवेक कुमार (30) को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। चार घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

sonbhadra

12:45 PM, Apr 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, चार घायल.
logo

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रीवा–रांची हाईवे पर देर रात हादसा, एक की मौत, चार घायल रेफर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रीवा–रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाबर गांव स्थित काशीराम आवास के पास लगभग रात 12 बजे हुआ। दुद्धी रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर जा रहा टेंपो (संख्या UP63T9112) जैसे ही उक्त स्थान पर पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान रात्रि गश्त पर निकले कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह ने घायलों को देखा और तत्काल एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान टेंपो चालक विवेक कुमार (30 वर्ष), पुत्र जमुना राम, निवासी दिघुल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों—राजेश कुमार शर्मा (35), सफीक आलम (55), जैनुल (50) और रविंद्र (35) की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अस्पताल की ओर से मेमो के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.