मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tension increased due to iran israel america tension increased agitation among consumers due to fear of gas shortage

Sonbhadra News: ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव से बढ़ी टेंशन, गैस की कमी की आशंका में उपभोक्ताओं में बढ़ी हलचल.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी स्थित हंस वाहिनी एचपी गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गैस वितरण में ओटीपी अनिवार्य होने और कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी संचालक ने बताया कि सीमित आपूर्ति के बावजूद सभी उपभोक्ताओं को गैस देने का प्रयास किया जा रहा है।

sonbhadra

7:00 PM, Mar 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव से बढ़ी टेंशन, गैस की कमी की आशंका में उपभोक्ताओं में बढ़ी हलचल.
logo

बिच्छी स्थित हंस वाहिनी एचपी गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालातों के कारण देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की संभावित कमी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ने लगी है। इसी आशंका के चलते रॉबर्ट्सगंज के बिच्छी स्थित हंस वाहिनी एचपी गैस एजेंसी पर इन दिनों गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। गैस वितरण में ओटीपी की अनिवार्यता और सीमित आपूर्ति के कारण कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी संचालिका ने बताया कि एजेंसी को जितनी गैस मिलनी चाहिए उतनी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। प्रशासन और पेट्रोलियम कंपनी के निर्देश के अनुसार बिना ओटीपी के किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर नहीं दिया जा सकता, लेकिन कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आने से वितरण में दिक्कत हो रही है और एजेंसी पर भीड़ बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि कई ऐसे उपभोक्ता भी गैस लेने पहुंच रहे हैं जो वर्षों से गैस का उपयोग नहीं कर रहे थे। ऐसे कनेक्शनों को दोबारा अपडेट करने में समय लग रहा है। एजेंसी की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी ग्राहक को खाली हाथ न लौटाया जाए। कई उपभोक्ताओं को सिस्टम अपडेट कर लगभग एक घंटे इंतजार के बाद गैस उपलब्ध कराई जा रही है। एजेंसी संचालिका ने यह भी बताया कि कुछ लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर जमा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे स्थिति और जटिल हो रही है। वहीं बिचौलियों द्वारा टेम्पो लगाकर सिलेंडर लेने की कोशिश भी की जा रही है, जिन्हें गैस नहीं दी जाएगी। मधुपुर निवासी एक उपभोक्ता ने बताया कि उनके पास निजी वाहन है, इसलिए वे सीधे एजेंसी पर आकर गैस ले लेते हैं। उनका कहना है कि एजेंसी पर 10 से 15 मिनट में गैस मिल गई और ज्यादा परेशानी नहीं हुई। वहीं रॉबर्ट्सगंज से आए उपभोक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि पहले गैस 21 दिन में मिल जाती थी, लेकिन अब इसकी अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा, जिससे बुकिंग के बावजूद गैस नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि आखिर कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी क्यों नहीं पहुंच रहा। उपभोक्ता प्रिंस केसरी ने बताया कि पहले गैस सिलेंडर घर तक पहुंच जाता था, लेकिन फिलहाल होम डिलीवरी नहीं हो पा रही है। एजेंसी की ओर से कहा गया है कि ओटीपी आने के बाद ही सिलेंडर दिया जाएगा। एजेंसी प्रबंधन के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन यदि आपूर्ति कम रही और उपभोक्ताओं की भीड़ इसी तरह बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.