ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tension over the marriage of a boy and a girl from two religions the young man received threats

Sonbhadra News: दो धर्म के युवक-युवती के विवाह पर तनाव, युवक को मिली धमकी.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी इलाके में अंतरधार्मिक विवाह के एक मामले को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया है। एक युवक और युवती के शादी करने के फैसले पर उनके परिजन असहमत दिखे, जिसके बाद युवक ने अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

sonbhadra

9:20 PM, Jan 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: दो धर्म के युवक-युवती के विवाह पर तनाव, युवक को मिली धमकी.
logo

दोनों परिवारों की असहमति के कारण तनाव का माहौल बना।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी इलाके में अंतरधार्मिक विवाह के एक मामले को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया है। एक युवक और युवती के शादी करने के फैसले पर उनके परिजन असहमत दिखे, जिसके बाद युवक ने अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, ब्राह्मण समाज का एक युवक और समुदाय विशेष की एक युवती आपस में विवाह करने पर अड़े हुए हैं। दोनों परिवारों की असहमति के कारण इलाके में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है। इस मामले को सुलझाने के लिए हिन्दुआरी चौकी पर घंटों पंचायत चली, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। स्थिति बिगड़ती देख चौकी पुलिस ने पूरे मामले को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बजरंग दल के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। बजरंग दल ने कहा अगर युवती युवक के साथ जाने के लिए कहेगी तो लड़की जाएगी, लड़की का जो बयान होगा उस पर निश्चित होगा क्या करना है क्या नहीं। बजरंग दल ने बताया कि प्रशासन से बात हुई है दोनों बालिग हैं और उनके साथ न्याय होने की बात प्रशासन ने कही है। युवक ने आरोप लगाया है कि युवती के परिजन उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों से बातचीत शुरू कर दी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल, हिन्दुआरी क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.