क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news terror of fearless thieves goods and cash worth lakhs removed from the house

Sonbhadra News: बेखौफ चोरों का आतंक, घर से लाखों का सामान व नकदी पार.

चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों का सामान व नकद चोरी कर लिया। रात में ताला तोड़कर दो कमरों से कंप्यूटर, प्रिंटर व अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित आयुष ने बताया कि लैब खोलने के लिए खरीदे गए उपकरण चोरी हुए हैं। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र में दहशत, लोगों ने गश्त बढ़ाने की मांग की।

sonbhadra

11:19 PM, Apr 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: बेखौफ चोरों का आतंक, घर से लाखों का सामान व नकदी पार.
logo

लगातार चोरियों से दहशत में लोग, पुलिस गश्त बढ़ाने की उठी मांग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुल पार स्थित पटवध ग्रामसभा (वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग) पर एक बार फिर चोरों ने बेखौफ होकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान के साथ लगभग 40 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान मालिक रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचे थे। इसी दौरान चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर में घुसकर दोनों कमरों का ताला तोड़ दिया और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित आयुष तिवारी ने बताया कि वह खून जांच की लैब खोलने की तैयारी कर रहे थे, जिसके लिए जरूरी उपकरण पहले ही खरीद चुके थे। चोर उनके कमरे से कंप्यूटर, नया प्रिंटर, कीबोर्ड सहित अन्य जरूरी सामान उठा ले गए, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं बगल के कमरे से दो गैस सिलेंडर (एक खाली) सहित अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और औपचारिक छानबीन के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट गई। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने चोरी की घटना की लिखित शिकायत चोपन थाना में दे दी है और जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग की है। उल्लेखनीय है कि अभी माह पूरा भी नहीं हुआ है कि थाना क्षेत्र में चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले एक आभूषण व्यापारी के घर में लाखों के गहनों की चोरी हो चुकी है, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। लगातार हो रही चोरियों से आमजन में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा पुराने मामलों का शीघ्र खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बहाल हो सके। वहीं चोपन थाना पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.