ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the 359th birth anniversary of sahib shri guru gobind singh ji maharaj was celebrated with devotion and gaiety special religious programs were organized

Sonbhadra News: साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 359वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई, विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन.

चोपन में साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 359वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय गुरुद्वारे में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरु की महिमा और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर में भव्य जुलूस और झांकी निकाली गई। इस जुलूस में जत्थेदारों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए।

sonbhadra

6:23 PM, Jan 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 359वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई, विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन.
logo

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन में साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 359वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय गुरुद्वारे में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Img

सुबह से ही चोपन बाजार स्थित गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया, जो दोपहर 3 बजे तक चला। गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहिब का भी आयोजन किया गया। कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिब की शिक्षाओं को स्मरण किया गया और मौजूद ग्रंथियों ने गुरु साहेब के विचारों तथा उनके पंच प्यारों के बारे में विस्तार से बताया।

Img

ग्रंथियों ने श्रोताओं को भजन के माध्यम से यह भी समझाया कि किन कारणों से गुरु साहेब ने खालसा पंथ की स्थापना की थी और उन्होंने सिखों को पांच ककार (केश, कंघा, कड़ा, कच्छा, कृपाण) का महत्व क्यों बताया था। इसके उपरांत, गुरु की महिमा और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर में भव्य जुलूस और झांकी निकाली गई।

इस जुलूस में जत्थेदारों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए, और छोटे-छोटे बच्चों ने भी कृपाण लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। जुलूस में "जो बोले सो निहाल" का नारा गूंज रहा था।

Img

महिलाएं सड़कों पर झाड़ू लगाकर गुरु साहिब के जुलूस का रास्ता साफ करती देखी गईं। इससे पहले, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गुरुवाणी पाठ, शबद कीर्तन और प्रेरणादायी प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

Img

रैली का नगरवासियों द्वारा जयकारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सामाजिक संस्था नर सेवा नारायण सेवा द्वारा निःशुल्क चाय का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सरदार अजीत सिंह, पतविंदर सिंह, जितेंद्र पलहा, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, प्रदीप अग्रवाल, मनोज चौबे, ज्ञानेंद्र पाठक, सतनाम सिंह।

Img

सरदार महताब, जीतू सिंह, कंवलजीत सिंह, विवेक यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, अशोक सिंघल, गोपाल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.