ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the accused of cattle smuggling wanted under the gangster act was arrested caught by wyndhamganj police

Sonbhadra News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित गोवंश तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, विण्ढमगंज पुलिस ने दबोचा.

विण्ढमगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गोवंश तस्करी के आरोपी बालगोविन्द गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड के गढ़वा जिले का निवासी है और रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क से पकड़ा गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra

6:41 PM, Nov 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित गोवंश तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, विण्ढमगंज पुलिस ने दबोचा.
logo

विण्ढमगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार अभियुक्त बालगोविन्द गुप्ता के साथ पुलिस टीम की तस्वीर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विण्ढमगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बालगोविन्द गुप्ता पुत्र स्वर्गीय बेगू गुप्ता, निवासी बीरबल, थाना धुरकी, जनपद गढ़वा (झारखंड) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार, 1 नवंबर 2026 को थानाध्यक्ष विण्ढमगंज उपनिरीक्षक रविकान्त मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क से आरोपी बालगोविन्द गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी थाना विण्ढमगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 130/2026 के तहत धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। इससे पहले उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 38/2026 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविकान्त मिश्र, हेड कांस्टेबल महफूज अली और कांस्टेबल अजय शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.