क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news the accused who chased away a minor girl arrested

Sonbhadra News: नाबालिग किशोरी को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार.

पुलिस ने शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी को भगाने के आरोपी सद्दाम कुरैशी (23) निवासी गुरमा, थाना चोपन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बग्घानाला जिला पंचायत बैरियर के पास दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और किशोरी को सकुशल बरामद किया। इस संबंध में थाना ओबरा में बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

sonbhadra

12:48 PM, Jun 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: नाबालिग किशोरी को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार.
logo

नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोपी सद्दाम कुरैशी को गिरफ्तार करने के बाद ओबरा कोतवाली परिसर में पुलिस टीम के साथ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को भगाने वाले आरोपी सद्दाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर की गई। ओबरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने 09 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को सद्दाम कुरैशी (निवासी गुरमा, थाना चोपन) बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना ओबरा में मु.अ.सं. 128/2026 धारा 87, 137(2), 65(1), 64(2)M बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। लगातार तलाश और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बग्घानाला जिला पंचायत बैरियर के पास दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी सद्दाम कुरैशी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। साथ में मौजूद नाबालिग किशोरी को महिला पुलिसकर्मियों की मदद से सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सद्दाम कुरैशी (पुत्र इकबाल कुरैशी, निवासी गुरमा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र) के रूप में हुई है। उसकी उम्र 23 वर्ष है। सद्दाम कुरैशी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ मु.अ.सं. 62/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम और मु.अ.सं. 235/2023 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत ओबरा थाने में मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी और बरामदगी में उपनिरीक्षक राम सिंह यादव, हेड कांस्टेबल नीरज राय, महिला कांस्टेबल दीक्षा तिवारी और महिला कांस्टेबल सरिता सरोज की टीम शामिल थी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.