मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the accused who committed rape and abortion on the pretext of marriage arrested

Sonbhadra News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाला आरोपी गिरफ्तार.

ओबरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने और एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर शारदा मंदिर, ओबरा के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता से संपर्क कर विवाह का झांसा दिया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

sonbhadra

6:22 PM, Jun 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाला आरोपी गिरफ्तार.
logo

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात मामले में गिरफ्तार आरोपी को ओबरा पुलिस ने न्यायालय भेजा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। ओबरा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर की। वादिनी ने ओबरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से अभियुक्त सुनील कुमार मौर्या से हुई थी। अभियुक्त ने विवाह का झांसा देकर कई वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हुई, तो अभियुक्त उसे नोएडा ले गया। वहां उसने शादी का आश्वासन देकर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। वादिनी की जानकारी के बिना, अभियुक्त ने उसे गर्भपात संबंधी दवा देकर 27 मई 2026 को एक निजी अस्पताल में गर्भपात करा दिया। बाद में जब वादिनी ने विवाह की बात की, तो अभियुक्त और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट, अभद्रता की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। इस तहरीर के आधार पर ओबरा थाने में मु.अ.सं.-132/2026, धारा 69, 89, 115(2), 352 बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v), 3(1)(द), 3(1)(ध) के तहत मामला दर्ज किया गया। ओबरा पुलिस अभियुक्त की तलाश में लगातार जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर, 28 जून 2026 को सुबह करीब 06:10 बजे शारदा मंदिर, ओबरा के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील कुमार मौर्या (उम्र लगभग 24 वर्ष) पुत्र राजेश मौर्या, निवासी ग्राम परही (मधुपुर), थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय, आरक्षी प्रवीण कुमार राय और रिक्रूट आरक्षी सुल्तान शामिल थे। सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.