ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the accused who stole from a shop wearing a mask was arrested within 12 hours 81 300 recovered

Sonbhadra News: दुकान में नकाब लगाकर चोरी करने वाला आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, ₹81,300 बरामद.

सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में परचून की दुकान में नकब लगाकर चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के करीब 12 घंटे के भीतर आरोपी बेचू हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की पूरी रकम ₹81,300 बरामद की गई।

sonbhadra

4:35 PM, Oct 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: दुकान में नकाब लगाकर चोरी करने वाला आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, ₹81,300 बरामद.
logo

जुगैल थाने में दुकान में चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ, पुलिस ने ₹81,300 की पूरी नकदी बरामद की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गांव में परचून की दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के करीब 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए चोरी की शत-प्रतिशत धनराशि ₹81,300 बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, 9 और 10 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात गोठानी गांव निवासी राजेश कुमार केसरी उर्फ गुड्डू की परचून की दुकान में चोरी हुई थी। चोर दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गया था। इस मामले में 10 अक्टूबर को थाना जुगैल में मुकदमा अपराध संख्या 130/2026, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि वादी के मकान में निर्माण कार्य कर रहा राजगीर मिस्त्री बेचू घटना से पहले दुकान पर आया था। पुलिस के अनुसार, उस समय उसने दुकानदार को गल्ले में नोटों की गड्डियां रखते हुए देखा था। आरोप है कि रात में दुकानदार के दुकान बंद कर चले जाने के बाद उसने मौका पाकर दीवार में नकब लगाई और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने पतारसी-सुरागरसी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 11 अक्टूबर को सुबह 8:15 बजे गोठानी बिजुल नदी पुल से आरोपी बेचू हरिजन (35 वर्ष), पुत्र गुलाब, निवासी ग्राम गोठानी, थाना जुगैल, सोनभद्र को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की पूरी रकम ₹81,300 बरामद की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन बिहारी राय, हेड कांस्टेबल श्याम शेर यादव, कांस्टेबल अजय कुमार और कांस्टेबल सतीश कुमार शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.