ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the accused who threatened the girl on social media arrested

Sonbhadra News: सोशल मीडिया पर युवती को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार.

पिपरी थाना क्षेत्र में युवती को मोबाइल और फेसबुक मैसेंजर के जरिए परेशान करने तथा गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने शरद कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया। आरोप है कि युवक युवती को जान से मारने और उसकी निजी सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।

sonbhadra

4:26 PM, Nov 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोशल मीडिया पर युवती को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार.
logo

पिपरी थाने में युवती को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिसकर्मी के साथ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को गाली-गलौज करने, जान से मारने और निजी सामग्री वायरल कर सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने की धमकी देने के आरोप में पिपरी पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोबाइल फोन और फेसबुक मैसेंजर के जरिए युवती को लगातार परेशान कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, थाना पिपरी में प्राप्त प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बहन को शरद कुमार जायसवाल पुत्र नंदन कुमार जायसवाल द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि युवक युवती के साथ गाली-गलौज करता था और जान से मारने की धमकी देने के साथ उसकी निजी सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इससे पीड़िता और उसके परिजन भयभीत एवं मानसिक रूप से परेशान थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 351(3), 352, 356(1) बीएनएस और 66E, 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शरद कुमार जायसवाल पुत्र नंदन कुमार जायसवाल निवासी रोटरी क्लब के पास, कृष्ण मंदिर, मुर्धवा, रेणुकूट, थाना पिपरी, सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सक्षम न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव और उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.