ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the accused who took two minor girls to surat arrested action taken under pocso act

Sonbhadra News: दो नाबालिग बालिकाओं को सूरत ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई.

जुगैल पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर सूरत (गुजरात) ले जाने के आरोपी विनोद मोदनवाल उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। दोनों बालिकाएं सकुशल बरामद हो चुकी हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को भरहरी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

sonbhadra

6:36 PM, Jul 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: दो नाबालिग बालिकाओं को सूरत ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई.
logo

जुगैल पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर सूरत ले जाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी विनोद मोदनवाल उर्फ बाबा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जुगैल पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर सूरत (गुजरात) ले जाने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराध एवं महिला/बालिका सुरक्षा अभियान के तहत की गई। अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला तब सामने आया जब 8 जुलाई 2026 को थाना जुगैल क्षेत्र के एक निवासी ने अपनी और अपने परिजन की नाबालिग पुत्रियों के 1 जुलाई 2026 से लापता होने की सूचना दी। सूचना के आधार पर जुगैल थाने में गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल बालिकाओं की तलाश शुरू की गई। पुलिस की खोजबीन के बाद 10 जुलाई 2026 को दोनों नाबालिग बालिकाएं सकुशल अपने घर लौट आईं। बालिकाओं के बयान और विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त विनोद मोदनवाल उर्फ बाबा, निवासी भरहरी, थाना जुगैल, सोनभद्र, मोबाइल फोन के जरिए उनके संपर्क में था। वह दोनों बालिकाओं को बहला-फुसलाकर अपने साथ सूरत, गुजरात ले गया था। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद जुगैल थाने में मु.अ.सं.- 86/2026 के तहत धारा 137(2), 64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जुगैल पुलिस टीम ने 17 जुलाई 2026 को लगभग 11:00 बजे भरहरी तिराहे के पुल के पास से अभियुक्त विनोद मोदनवाल को गिरफ्तार कर लिया। नियमानुसार आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनोद मोदनवाल उर्फ बाबा, पुत्र कल्लू हलवाई, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम भरहरी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा, कांस्टेबल अम्बुज शुक्ला और कांस्टेबल मोहित राज शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.