ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the areas below robertsganj flyover will be improved on the lines of toronto modern facilities will be developed with rs 4 crores

Sonbhadra News: टोरंटो की तर्ज पर संवरेंगे रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से, 4 करोड़ से विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं.

रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे अब टोरंटो के अंडरपास पार्क की तर्ज पर स्पोर्ट्स जोन, फूड कोर्ट, ग्रीन जोन, ओपन जिम, बच्चों के झूले और वॉल पेंटिंग विकसित की जाएगी। करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना एनसीएल के सीएसआर फंड से तैयार होगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि एक किलोमीटर क्षेत्र में विकसित होने वाली यह सुविधा स्मार्ट सिटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।

sonbhadra

2:12 PM, Jul 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: टोरंटो की तर्ज पर संवरेंगे रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से, 4 करोड़ से विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं.
logo

रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे प्रस्तावित स्पोर्ट्स जोन, फूड कोर्ट, ग्रीन जोन और ओपन जिम का मॉडल डिजाइन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

जिला प्रशासन ने रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे के क्षेत्र को कनाडा के टोरंटो शहर के विश्व प्रसिद्ध अंडरपास पार्क की तर्ज पर विकसित करने की पहल की है। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना में खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य और खानपान से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाना तथा खाली स्थान का बेहतर उपयोग करना है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे लगभग एक किलोमीटर लंबे क्षेत्र को तीन प्रमुख जोन- स्पोर्ट्स जोन, फूड जोन और ग्रीन जोन - के रूप में विकसित किया जाएगा। यह परियोजना शहर को स्मार्ट सिटी की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेगी।स्पोर्ट्स जोन में बच्चों के लिए अत्याधुनिक झूले, खेल क्षेत्र, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट और क्रिकेट नेट की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

Img

इसके अतिरिक्त, नगरवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक ओपन जिम भी स्थापित होगा, जहाँ लोग नियमित व्यायाम कर सकेंगे। फूड जोन में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए फूड कोर्ट विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों और आगंतुकों को बेहतर खानपान की सुविधा मिलेगी। वहीं, ग्रीन जोन में आकर्षक सजावटी पौधे लगाए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए प्लास्टिक, रबर व अन्य अपशिष्ट सामग्री से तैयार कलात्मक स्कल्प्चर स्थापित किए जाएंगे। यहाँ 'ट्रिपल आर' (रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल) की अवधारणा को भी बढ़ावा दिया जाएगा। परियोजना के तहत फ्लाईओवर के नीचे की दीवारों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग बनाई जाएगी, बैठने के लिए सुंदर और आरामदायक स्थान विकसित किए जाएंगे। पूरे क्षेत्र को रंग-बिरंगी एलईडी लाइटों से सजाया जाएगा, ताकि यह स्थान दिन और रात दोनों समय आकर्षण का केंद्र बन सके। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए फ्लाईओवर के नीचे ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का पूरा निर्माण कार्य नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) मद से कराया जाएगा। परियोजना की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। प्रशासन का मानना है कि यह पहल रॉबर्ट्सगंज को एक नई पहचान देगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.