ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the audience lifted the all india kavi sammelan organized during the hindi fortnight being celebrated in ntpc rihand

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद में मनाये जा रहे हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का दर्शकों ने जमकर उठाया लुफ़्त.

एनटीपीसी रिहंद स्टेशन में 14 से 29 सितंबर 2025 तक मानव संसाधन विभाग-राजभाषा अनुभाग के तत्वावधान में मनाए जा रहे हिंदी पखवाड़ा के दौरान आवासीय परिसर स्थित तरंग प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के आयोजन का श्रोताओं ने देर रात्रि तक जमकर लुफ़्त उठाया।

sonbhadra

7:16 PM, Sep 25, 2025

Share:

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद में मनाये जा रहे हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का दर्शकों ने जमकर उठाया लुफ़्त.
logo

श्रोताओं ने देर रात्रि तक कवि सम्मलेन का जमकर लुफ़्त उठाया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

एनटीपीसी रिहंद स्टेशन में 14 से 29 सितंबर 2025 तक मानव संसाधन विभाग-राजभाषा अनुभाग के तत्वावधान में मनाए जा रहे हिंदी पखवाड़ा के दौरान आवासीय परिसर स्थित तरंग प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के आयोजन का श्रोताओं ने देर रात्रि तक जमकर लुफ़्त उठाया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कार्यकारी निदेशक (रिहंद) अनिल श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा शिखा श्रीवास्तव ने अन्य सह अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से प्रज्ञा दीप प्रज्वलित करने के उपरांत मंचासीन कवियों एवं कवयित्री को अंगवस्त्र प्रदान कर उनका सम्मान किया। इसके पूर्व आगंतुक अतिथियों को पुस्तक एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआती दौर में प्रबंधक-राजभाषा द्वारा आगंतुकों का स्वागत एवं कवियों का परिचय कराया गया।

विज्ञापन

Img

कवि सम्मेलन का शुभारंभ लखनऊ से पधारी सुश्री 'शशि श्रेया' ने वाणी की आराध्य देवी मां सरस्वती की वंदना करने के उपरांत हमारे हाथ मे' झुन झुने है मोहब्बत जाहिलों में बट रही है' को सुना कर प्रेक्षागृह में श्रृंगार रस का समावेश किया। मंच का संचालन कर रहे बाराबंकी से पधारे श्री राम किशोर तिवारी ने भगत सिंह से संबंधित पंक्तियां' जो काल ब्याल के फन पर भी कान्हा बन करके नाचा था। जिसने उस ब्रिटिश हुकूमत के गालों पर जड़ा तमाचा था। उस भगत सिंह नरनाहर के चरणों मर शीश झुकाता हूं' को सुना कर श्रोताओं को भगत सिंह के वीरता एवं शौर्ये की याद को तरोताजा कर दिया। अगली कड़ी में अंबेडकर नगर से पधारे श्री 'अभय सिंह निर्भीक ने देश प्रेम से ओत -प्रोत कविता 'भारत माता का हरगिज़ सम्मान नहीं खोने देंगे। अपने पूज्य तिरंगे का अपमान नहीं होने देंगे' को सुनाकर प्रेक्षागृह में वीर रस की बयार बहा दी। वाराणसी से पधारे अंतर्राष्ट्रीय कवि डॉ अनिल चौबे ने 'औषधि ला हनुमान जहां रघुबीर की दूर व्यथा करते है। धन्य है भारत देश जहां पर काग भी रामकथा करते है' को सुना कर श्रोताओं के अंदर भक्ति रस का समावेश किया। कवि सम्मेलन को मोड़ देते हुए प्रयागराज से पधारे श्री अखिलेश चन्द्र द्विवेदी ने हास्य एवं व्यंग्य की कविता को सुनाकर लोगों को खूब हंसाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्टेशन के महाप्रबंधकगण, मानव संसाधन प्रमुख, विद्यालयों के प्राचार्यगण विभिन्न यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण और डिप्टी कमांडेंट सीआईएसएफ उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.