मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the bell of connectivity will ring in networkless jugail jugail residents will connect with the digital world three new 4g towers approved

Sonbhadra News: नेटवर्क विहीन जुगैल में बजेगी कनेक्टिविटी की घंटी, डिजिटल दुनिया से जुड़ेंगे जुगैलवासी, तीन नए 4G टॉवर मंजूर.

दूरस्थ जुगैल क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही मोबाइल नेटवर्क की समस्या जल्द दूर होने वाली है। पिपरा, गरदा और जोरावा में बीएसएनएल के तीन नए 4-जी मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के प्रयास से टॉवर स्थापना की प्रक्रिया तेज हुई है। नए टॉवर लगने से ग्रामीणों को इंटरनेट, ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

sonbhadra

3:47 PM, Aug 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: नेटवर्क विहीन जुगैल में बजेगी कनेक्टिविटी की घंटी, डिजिटल दुनिया से जुड़ेंगे जुगैलवासी, तीन नए 4G टॉवर मंजूर.
logo

जुगैल में बदलेगी नेटवर्क की तस्वीर—नए मोबाइल टॉवर और बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीद।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जिले के दूरस्थ जुगैल क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही मोबाइल नेटवर्क की समस्या अब जल्द दूर होने की उम्मीद है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की पहल, जनप्रतिनिधियों के प्रयास तथा जिला प्रशासन की सक्रियता से जुगैल क्षेत्र के पिपरा, गरदा और जोरावा में बीएसएनएल के 4-जी मोबाइल टॉवर स्थापित किए जाएंगे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर टॉवर स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि क्षेत्रफल के लिहाज से जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जुगैल की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां मोबाइल नेटवर्क की सुविधा पहुंचाना चुनौतीपूर्ण रहा है। ग्रामीण लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से परेशान थे। कई स्थानों पर मोबाइल सिग्नल नहीं मिलने के कारण लोगों को जरूरी फोन करने के लिए ऊंचे स्थानों या गांव से दूर जाना पड़ता था। अब पिपरा, गरदा और जोरावा में तीन नए 4-जी टॉवर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर एक ग्राम पंचायत में अधिकतम दो टॉवर लगाने का प्रावधान है, लेकिन जुगैल की भौगोलिक स्थिति और नेटवर्क की समस्या को देखते हुए बीएसएनएल के डीजी से समन्वय कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। इसके बाद तीन अतिरिक्त टॉवरों की स्थापना को मंजूरी मिली। जिलाधिकारी के अनुसार, जुगैल ग्राम पंचायत में निर्बाध मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए कुल पांच टॉवर लगाए जाएंगे। वहीं, जिले के अन्य नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में भी मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में काम चल रहा है। पूर्व में 25 मोबाइल टॉवर स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 22 टॉवरों की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है। शेष तीन टॉवर वन विभाग से जुड़ी औपचारिकताओं के कारण लंबित हैं। इन पर भी जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। तीन नए टॉवरों की स्वीकृति के बाद जनपद में नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में स्थापित किए जाने वाले नए मोबाइल टॉवरों की संख्या 28 हो गई है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक मिलेगा लाभ नए मोबाइल टॉवर स्थापित होने के बाद जुगैल क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर इंटरनेट और संचार सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहूलियत होगी। किसानों, युवाओं और स्थानीय व्यापारियों को डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन आवेदन और सरकारी योजनाओं की जानकारी तक पहुंच भी आसान होगी। आपात स्थिति में पुलिस, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं से संपर्क करना भी पहले की अपेक्षा आसान होगा। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उनकी वर्षों पुरानी मांग रही है। टॉवर स्थापित होने से जुगैल क्षेत्र डिजिटल कनेक्टिविटी के साथ विकास की मुख्यधारा से और मजबूती से जुड़ सकेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.