ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the bike went out of control and fell into the ditch one youth died two injured the bike rider was riding without a helmet under the influence of alcohol

Sonbhadra News: अनियंत्रित होकर बाइक खाई में गिरी, एक युवक की मौत, दो घायल, शराब के नशे में बिना हेलमेट जा रहे थे बाइक सवार.

घोरावल कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम को गुरुवल गांव के कोलिया घाट पहाड़ी के पास उस समय दुःखद घटना घटित हो गईं। जब एक अनियंत्रित बाइक खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

sonbhadra

9:55 AM, Oct 24, 2025

Share:

Sonbhadra News: अनियंत्रित होकर बाइक खाई में गिरी, एक युवक की मौत, दो घायल, शराब के नशे में बिना हेलमेट जा रहे थे बाइक सवार.
logo

घटना में घायलों का अस्पताल में किया गया इलाज़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

घोरावल कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम को गुरुवल गांव के कोलिया घाट पहाड़ी के पास उस समय दुःखद घटना घटित हो गईं। जब एक अनियंत्रित बाइक खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के पटेहरा निवासी 30 वर्षीय सत्यनारायण पुत्र मुसई के रूप में हुई है। वह अपने भतीजे राजाराम (22) और भांजे सुशील उर्फ सोनू (24) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों शराब के नशे में थे और किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन

Img

कोलिया घाटी पहाड़ी से उतरते समय बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में सत्यनारायण की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस की मदद से घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों का उपचार जारी है और मृतक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.