Sonbhadra News: तीन दिन पहले लापता हुए 4 वर्षीय बच्चे का शव तालाब में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका.
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव में तीन दिन पहले लापता हुए चार वर्षीय बालक श्रेयांश का शव बुधवार सुबह घर से कुछ दूर एक तालाब में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से ली आवश्यक जानकारी।
sonbhadra
6:02 PM, Nov 12, 2025
Share:


चार वर्षीय बालक श्रेयांश की फ़ाइल फोटो।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव में तीन दिन पहले लापता हुए चार वर्षीय बालक श्रेयांश का शव बुधवार सुबह घर से कुछ दूर एक तालाब में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। श्रेयांश सोमवार दोपहर बाद घर से खेलते हुए लापता हो गया था। परिजनों ने पहले सोचा कि वह अपनी दादी के साथ खेत पर गया होगा। शाम को जब दादी खेत से लौटीं और श्रेयांश उनके साथ नहीं था, तब परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। लापता बालक के दादा कमला प्रसाद बैसवार ने सोमवार को पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी तहरीर में बताया था कि उनका पट्टीदारों सीताराम, जगनारायण और राम आसरे से जमीनी विवाद चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई थी कि इन्हीं लोगों ने जमीनी विवाद के चलते बच्चे को गायब किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार सुबह परिजनों ने घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में बच्चे का शव उतराया हुआ देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।



