Sonbhadra News: तीन दिन से गायब बालक का शव बंधी में उतराया हुआ मिला, परिजनों में मचा कोहराम.
बभनी थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन दिन से गायब 9 वर्षीय विकास का शव बंधी में उतराया हुआ मिला। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
sonbhadra
10:59 PM, Sep 20, 2025
Share:


शव मिलने की घटना से मौके पर ग्रामीणों की लगी भारी भीड़।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव में तीन दिन से गायब बालक का शव बंधी उतराया हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 वर्षीय विकास पुत्र अमृत लाल खरवार निवासी सलैया टोला, घघरी का शव तीसरे दिन घघरी गांव स्थित सम्मत बंधी में उतराया हुआ मिला। परिजनों की माने तो विकास बुधवार को घर से स्कूल जाने के निकला था फिर घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
शनिवार को घर से लगभग एक किलोमीटर दूर पुनर्वास टोला स्थित बंधी में उसका उतराया हुआ शव मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। बंधी के पास उसका कपड़ा मिलने से अंदेशा जताया जा रहा है कि बंधी में विकास नहाने गया और उसी में डूब गया। उप निरीक्षक मक्खन लाल ने बताया पिता की तहरीर पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



