ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the body of a woman found in the famous picnic spot abari area created a stir

Sonbhadra News: मशहूर पिकनिक स्पॉट अबाड़ी क्षेत्र में मिला महिला का शव, मचा हड़कंप.

चोपन थाना क्षेत्र के अबाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

sonbhadra

1:57 PM, Sep 25, 2025

Share:

Sonbhadra News: मशहूर पिकनिक स्पॉट अबाड़ी क्षेत्र में मिला महिला का शव, मचा हड़कंप.
logo

शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के अबाड़ी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मशहूर पिकनिक स्पॉट अबाड़ी क्षेत्र में एक 19 वर्षीय विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला। मृतका की पहचान कौशल्या पत्नी पानकुंवर खरवार की निवासी भवानी कटरिया के रूप में हुई।

Img

पिता हरि सिंह खरवार के अनुसार कौशल्या अपने मायके आई हुई थी बीते रविवार को मै और मेरी पत्नी कही काम से गए थे और जब दोपहर बाद लौटे तो घर में अपनी बेटी कों नहीं पाए तो लगा कि कही गांव में होंगी। लेकिन जब रात ज्यादा हो गई तो मन घबड़ा गया और गांव में खोजबीन करने लगे फिर भी कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

Img

रिश्तेदारों के यहां मोबाइल द्वारा और जाकर भी पता किया गया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बुधवार शाम को उसके पिता घर के पीछे जब जंगल में किसी काम से गए, तो उन्होंने अपनी बेटी का शव पेड़ से लटका देखा तो आवक रह गये। जिसके बाद प्रधान को घटना की जानकारी दी गईं। वही घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचित किया।

Img

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लोढ़ी भेजवा दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.