ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the body of an elderly woman found from the farm the family created a furore

Sonbhadra News: खेत से मिला बुजुर्ग महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम.

कोन थाना क्षेत्र के गिघिया गांव में खेत से एक 70 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान हो गई है, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

10:05 PM, Aug 14, 2025

Share:

Sonbhadra News: खेत से मिला बुजुर्ग महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम.
logo

मौत की घटना से मचा हड़कंप।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजन जायसवाल, कोन।

सोनभद्र।

कोन थाना क्षेत्र के गिघिया गांव में एक खेत से 70 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गईं और देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की उमड़ पड़ी। मृतका की पहचान जहरुन पत्नी सादिक के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की बाबत तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के साथ पंचनामा की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

Img

घटना सम्बंधित सारे तथ्य इक्क्ठा करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही घटना की बाबत पुलिस के अलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी इक्कठा की। मौके पर मौजूद एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.