ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the body of an elderly woman who had gone to work on the farm was found in an irrigation well she was missing for five days

Sonbhadra News: खेत पर काम करने गई बुजुर्ग महिला का शव सिंचाई कूप में मिला, पांच दिन से थी लापता.

बभनी के चपकी ग्राम पंचायत के बघमड़वा टोला में सरकारी सिंचाई कूप में 62 वर्षीय महिला का शव मिला। रामकल देवी 31 अक्टूबर को खेत पर काम करने के लिए घर से निकली थीं, जिसके बाद से लापता थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

7:39 PM, Nov 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: खेत पर काम करने गई बुजुर्ग महिला का शव सिंचाई कूप में मिला, पांच दिन से थी लापता.
logo

बभनी में सरकारी सिंचाई कूप में मिला पांच दिन से लापता बुजुर्ग महिला का शव, घटना के बाद गांव में मचा हड़कंप।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के चपकी ग्राम पंचायत के बघमड़वा टोला में बुधवार सुबह सरकारी सिंचाई कूप में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव उतराया मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। महिला 31 अक्टूबर से लापता थी। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान रामकल देवी (62) पत्नी संपत गौड़ निवासी बघमड़वा टोला के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रामकल देवी 31 अक्टूबर को घर से खेत पर काम करने के लिए निकली थीं। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में भी खोजबीन की गई, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित सरकारी सिंचाई कूप के पास ग्रामीणों ने महिला का शव पानी में उतराया देखा। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव की पहचान रामकल देवी के रूप में हुई। इस संबंध में उपनिरीक्षक शिव मूरत यादव ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पांच दिनों से लापता महिला का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.