ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news the body was found hanging from the noose under suspicious circumstances maika paksha accused of murder

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप.

रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बहुअरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी के बाद मायके में कोहराम मच गया और उन्होंने इसे हत्या करार देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

sonbhadra

3:22 PM, Aug 10, 2025

Share:

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप.
logo

विवाहिता की मौत के बाद सहमा मायका पक्ष।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव (पुरानी बस्ती) में शनिवार की रात घर के अंदर बडेर से लटकता हुआ युवती का शव मिला। पति एवं अन्य सदस्य उस दरम्यान दूसरे कमरे में मछली पका रहे थे कुछ देर बाद कमरे में जा कर देखा तो विवाहिता फंदे से लटक रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। बता दे कि असगर (26) पुत्र अजहर की शादी दो वर्ष पूर्व सुकृत की नगीना (22) के साथ हुई थी बीते माह नगीना अपने मायके गयी थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 10 दिन पूर्व असगर बिदा करा कर ले आया। शनिवार को अजहर बाजार से मछली ले कर आया और इस दौरान कुछ विवाद हुआ। जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य मछली पकाने में लग गये, खाना बन जाने के बाद असगर की मां ने जा कर देखा तो बहु फंदे से लटक रही थी।

Img

वही मायके वालों ने घटना के पीछे ससुराल के लोगों का हाथ बताकर लड़की को मार डालने का आरोप लगाया है। 9:00 बजे रात की घटना है और दूसरे पड़ोसी द्वारा घटना के बारे में 10 बजे सूचना मिली। 2 साल शादी को हो चुके थे हालांकि गोद फिर भी सुनी थी। घटना से लगभग 10 दिन पहले विवाहिता मायके से ससुराल आई थी। सबसे बड़ी बात ससुराल वालों ने लड़की का चेहरा तक देखने नहीं दिया। घटना से संदिग्ध लगने पर रात में ही लिखित शिकायत दी गई तो थाने वाले सुबह आने की बात कहि। परिजनों ने हाल चाल लेने के लिए एक-दो दिन पहले ही लड़की से बात की थी। परिजनों ने कहा हाल-चाल लेने दौरान लड़की ने कोई समस्या नहीं होने की बात कही थी।

मृतिका के भाई ने आरोप लगाया की बहन को मार मार डाला गया है। फांसी से लटकने की बात कही जारी है लेकिन जब हमलोग पहुंचे तो वहां डेड बॉडी भी नहीं दिखी। थाने पर तहरीर देने के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकाल कर आया है। मछली बनाने को लेकर विवाद होने की बात कहि जा रही है। भाई ने कहा ऐसी घटना होने के बाद ससुराल वालो को हमलोगों को सूचना देना चाहिए था। लेकिन इन्होंने सूचना देने की ज़रूरत तक नहीं समझी।

Img

मृतिका की बहन ने बताया की ससुराल पक्ष हमेशा मारने की धमकी देता आया है शादी के दौरान जो भी मांग थी वह पूरी की गई। दहेज के समान में कोई कमी नहीं की गई इसका गवाह पूरा हमारा गांव है। आए दिन झगड़ा होने के बाद ससुराल पक्ष द्वारा लड़की के मोबाइल में हम सभी लोगों का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जिससे बहन से कोई बात न कर सके। बहन को किसी से भी बात करने नहीं दिया जाता था। झगड़ा विवाद के बाद एक बार गांव वालों की देखरेख में पंचायत भी हुई थी।

Img

आये दिन होते विवाद के बाद हमलोगों ने कहा आप दोनों में नहीं बन रही है तो दोनों एक दूसरे से नाता तोड़ लो तो लड़के ने कहा कि हम शादी छोड़ने के लिए नहीं किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतका नगीना बानो के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। पुलिस की प्राथमिकी जांच में मृतका के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं पाये गये है। घटना के सम्बन्ध में मृतका के मायका की ओर से तहरीर प्राप्त है। घटना की जांच की जा रही है। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.