ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/sonbhadra news the chairman of the investigation committee related to the state electricity system meeting with the officials gave necessary instructions 04082025 79lPcO

Sonbhadra News: प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जांच समिति के सभापति ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिया आवश्यक निर्देश.

Sonbhadra News: प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जांच समिति के सभापति ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिया आवश्यक निर्देश.

12:00 AM, Jul 2, 2025

Share:

Sonbhadra News: प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जांच समिति के सभापति ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिया आवश्यक निर्देश.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था जांच समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सभापति दिनेश कुमार गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभापति व समिति के सदस्यगण ने विद्युत जनपद में औसत विद्युत आपूर्ति का विवरण, विद्युत उपभोक्ता लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मर की स्थिति व उसके रख-रखाव की व्यवस्था, 1912 पर विद्युत से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व मीटर रीडिंग से से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व कार्यवाही के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की सभापति ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण ससमय निपटारा किया जाए।

विज्ञापन

कृषक बन्धुओं की आजीविका व कृषि खेती सुचारू ढंग से हो, इसके लिए विद्युत आपूर्ति निर्धारित समयावधि में की जाये। साथ ही जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर प्राथमिकता से कार्रवाई हो। समिति ने 1 जुलाई, 2025 को ओबरा पावर प्लांट 2x660, व 5x200 का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कन्ट्रोल रूम के ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से भी समिति द्वारा सीधा संवाद किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कंट्रोल रूम में वाटर कूलर लगाएं और 8-8 घंटे की शिफ्ट में कर्मचारियों के लिए जलपान की व्यवस्था करें।

जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि समिति के सभी दिशा-निर्देशों का निर्धारित समय में पालन किया जाएगा। बैठक में विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, जितेन्द्र सिंह सेंगर, रतन पाल सिंह और विधायक सदर भूपेश चैबे मौजूद रहे। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी और भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता भी उपस्थित थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.