ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the color of brother sister affection bloomed in babhani police station teachers tied rakhi to policemen

Sonbhadra News: बभनी थाने में खिला भाई-बहन के स्नेह का रंग, शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी.

बभनी थाने में रक्षाबंधन पर एकल विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं। शिक्षिकाओं ने उप निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। पुलिसकर्मियों ने शिक्षिकाओं के इस आत्मीय प्रयास की सराहना करते हुए सुरक्षा और सहयोग का संकल्प दोहराया।

sonbhadra

5:04 PM, Aug 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी थाने में खिला भाई-बहन के स्नेह का रंग, शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी.
logo

बभनी थाने में रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का पर्व मनाया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाने में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा का अनोखा संगम देखने को मिला। विकासखंड क्षेत्र में संचालित एकल विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने गुरुवार को थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। शिक्षिकाओं ने उप निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर भी खुशी साफ दिखाई दी।शिक्षिकाओं ने बताया कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात लोगों की सुरक्षा के लिए कर्तव्य पर तैनात रहते हैं, इसलिए उनके प्रति सम्मान और अपनापन व्यक्त करना इस पर्व की भावना को और मजबूत करता है। इस अवसर पर एक उप निरीक्षक मक्खन लाल ने शिक्षिकाओं के इस आत्मीय प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का पर्व है। पुलिस भी समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा को अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी मानती है। एकल अभियांन द्वारा बभनी थाने में रक्षाबंधन कार्यक्रम कार्यक्रम में संच प्रमुख रामकरण अंचल, अभियांन प्रमुख राजेश कुमार, संच समिति जवाहिर जोगी, मंडल अध्यक्ष लालकेश, आरोग्य प्रमुख कामेश्वर एव बहनों में आचार्य बहन तारा देवी, रजवंती, चंद्रावती मुन्नी देवी, कुन्ती देवी एव समस्त आचार्य भाई बहन उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.