ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the condition of the health department in the aspirational district sonbhadra is bad despite the instructions of the dm health services are running on god s trust

Sonbhadra News: "आकांक्षी जिला सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल", डीएम के निर्देश के बावजूद भगवान भरोसे चल रही स्वास्थ्य सेवाएं.

आकांक्षी जिला जनपद सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल रहते हुए बेपटरी है। जहां स्वास्थ्य विभाग मुखिया के अभाव में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहारे संचालित हो रहा है। विकास की बयार में उक्त ए.एन.एम सेंटर पर ना ही बिजली के खंभे पहुंच पाए और ना ही सुरक्षा के दृष्टि से बाउंड्रीवॉल का निर्माण हो पाया है।

sonbhadra

8:42 PM, Nov 28, 2025

Share:

Sonbhadra News: "आकांक्षी जिला सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल", डीएम के निर्देश के बावजूद भगवान भरोसे चल रही स्वास्थ्य सेवाएं.
logo

अव्यवस्था पर तत्काल जिलाधिकारी को संज्ञान लेने की मांग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

आकांक्षी जिला जनपद सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल रहते हुए बेपटरी है। जहां स्वास्थ्य विभाग मुखिया के अभाव में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहारे संचालित हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत नौडीहा के राजस्व गांव नाको में पचास वर्ष पूर्व बना ए.एन.एम सेंटर अपने विकास की राह का इंतजार कर रहा है। गुप्त काशी विकास परिषद के अध्यक्ष पंडित आलोक कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार के इस विकास की बयार में उक्त ए.एन.एम सेंटर पर ना ही बिजली के खंभे पहुंच पाए और ना ही सुरक्षा के दृष्टि से बाउंड्रीवॉल का निर्माण हो पाया है। जिसके कारण यहां तैनात कर्मचारी न रहने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि उक्त समस्या को कुछ माह पहले जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के संज्ञान में लाया गया तो उनके द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए थे, किंतु कुछ माह बीत जाने के बाद कार्यवाही ज्यों के त्यों ठंडे बस्ते में चली गई। अलोक कुमार चतुर्वेदी ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.