Sonbhadra News: अधौरा-रम्पाकुरर सम्पर्क मार्ग की पुलिया बही, भारी बारिश से आवागमन बाधित, ग्रामीणों को परेशानी.
बभनी के सतबहनी ग्राम पंचायत के अधौरा गांव में भारी बारिश के चलते संपर्क मार्ग की पुलिया टूटकर बह गई। पुलिया बहने से अधौरा से रम्पाकुरर बाजार, आसपास के गांवों और छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कर जांच कराने और आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।
sonbhadra
8:42 PM, Aug 31, 2026
Share:


भारी बारिश के बाद अधौरा गांव में पुलिया बहने से संपर्क मार्ग पर तेज बहाव, आवागमन हुआ बाधित।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी ब्लॉक क्षेत्र की सतबहनी ग्राम पंचायत के अधौरा गांव में भारी बारिश के कारण एक संपर्क मार्ग की पुलिया बह गई है। रात हुई बारिश के बाद सुबह यह घटना सामने आई, जिससे अधौरा से रम्पाकुरर और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, बीती रात से लगातार हो रही बारिश के कारण सुबह अधौरा चौराहे से रम्पाकुरर बाजार जाने वाले मार्ग पर बाबूलाल के घर के पास बनी पुलिया पूरी तरह टूटकर बह गई। पुलिया बह जाने से अधौरा से दरीटोला, झपरा, नवाटोला, रम्पाकुरर और छत्तीसगढ़ आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में मुकेश कुमार, देवसिंह, रामबली, भगवान दास, विजय, जितेंद्र कुमार और देवनारायण सहित अन्य ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की जांच कराकर वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।



