ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news the cyber team successfully returned 37 250 to the applicant the applicant appreciated the efforts of the cyber team

Sonbhadra News: साइबर टीम ने सफलतापूर्वक वापस कराए आवेदक के ₹37,250, आवेदक ने साइबर टीम के प्रयासों की सराहना की.

शक्तिनगर थाना की साइबर टीम ने पीड़ित एक आवेदक के खाते से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई ₹37,250 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराने में बड़ी सफलता हासिल की है। फ्रॉड कर राशि 4 अगस्त, 2025 को आवेदक संतोष कुमार के खाते से ट्रांसफर कर ली गईं थी।

spsonbhadra

6:48 PM, Nov 24, 2025

Share:

Sonbhadra News: साइबर टीम ने सफलतापूर्वक  वापस कराए आवेदक के ₹37,250, आवेदक ने साइबर टीम के प्रयासों की सराहना की.
logo

पीड़ित आवेदक संतोष कुमार को साइबर टीम ने दी बड़ी बड़ी राहत।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

शक्तिनगर थाना की साइबर टीम ने पीड़ित एक आवेदक के खाते से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई ₹37,250 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराने में बड़ी सफलता हासिल की है। फ्रॉड कर राशि 4 अगस्त, 2025 को आवेदक संतोष कुमार के खाते से ट्रांसफर कर ली गईं थी। जिसके बाद संतोष कुमार, निवासी शक्तिनगर बाजार, ने इस संबंध में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के निर्देशन में, थानाध्यक्ष शक्तिनगर रामदरश राम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस दौरान थाना शक्तिनगर की साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन किया। लगातर केस को हैंडल कर रही टीम ने अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई कुल ₹37,250 की धनराशि को संबंधित खाते में होल्ड कराया। दूसरी तरफ एनसीआरपी पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंक शाखा को ईमेल के जरिए पत्राचार किया गया। इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप, आवेदक की ₹37,250 की धनराशि उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। वापस धन राशि मिलने पर आवेदक ने थाना शक्तिनगर की साइबर टीम के प्रयासों की सराहना की। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामदरश राम, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, कांस्टेबल आदित्य यादव और साइबर सेल के कांस्टेबल सुनील रावत शामिल थे। बढ़ते साइबर क्राइम के जाल में न फसने के लिए पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.